Thursday, February 14, 2019

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) दिल्ली प्रदेश के सभी सीटों से लड़ेगा लोकसभा चुनाव

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर दिल्ली प्रदेश इकाई की एक बैठक कंट्री क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया। इस बैठक में दिल्ली प्रदेश में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस संदर्भ में दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉक्टर संतोष कुमार सुमन के मार्गदर्शन में दिल्ली प्रदेश के सभी सीटों पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रदेश में संगठन काफी मजबूती से उभर रहा है। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक ज्योति, सुभाष परमार, कैलाश यादव, मधुसूदन भगत, अरुण पासवान, जय राम, शत्रुघन मुन्ना आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Saturday, June 2, 2018

पेट्रोल और डीजल में हुए वेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन


डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट में भी काफी इजाफा हुआ  है। जिसके चलते महंगाई बढ़ रही है। डीजल-पेट्रोल के लगातार दारों में वृद्धि से किसानों पर भी भारी मार पड़ रही है।
पिछले चार वर्षों में कच्चे तेल के दामों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेतहाशा कमी आई है, लेकिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमत में कमी करने की जगह पेट्रो पदार्थों पर लगने वाले टैक्स में बढ़ोतरी उसे और महंगा किया है.
पेट्रोल और डीजल में हुए वेतहाशा वृद्धि के खिलाफ 03/06/2018 को पेट्रोलियम मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा!
- रजनीश कुमार
उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश एवं सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति
हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा(सेक्युलर)

श्री संतोष कुमार सुमन - सदस्य, बिहार विधान परिषद


बिहार विधान परिषद के सदस्य के लिए हुए चुनाव में श्री संतोष कुमार सुमन जी के निर्विरोध चुने जाने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

- रजनीश कुमार
उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश एवं सदस्य, राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी समिति
हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा(सेक्युलर)