Thursday, February 14, 2019

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) दिल्ली प्रदेश के सभी सीटों से लड़ेगा लोकसभा चुनाव

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर दिल्ली प्रदेश इकाई की एक बैठक कंट्री क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया। इस बैठक में दिल्ली प्रदेश में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस संदर्भ में दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉक्टर संतोष कुमार सुमन के मार्गदर्शन में दिल्ली प्रदेश के सभी सीटों पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रदेश में संगठन काफी मजबूती से उभर रहा है। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक ज्योति, सुभाष परमार, कैलाश यादव, मधुसूदन भगत, अरुण पासवान, जय राम, शत्रुघन मुन्ना आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।